QUAD 2025 | एस जयशंकर ने पकिस्तान को दिखाया आइना, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हो "जीरो टॉलरेंस" नीति

By Neha Mehta | Jul 02, 2025

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों - संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया - ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: Quad Meeting 2025 | 'विश्व को आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखानी चाहिए', क्वाड बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर का संदेश

 

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के विदेश मंत्रियों ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दृढ़तापूर्वक समर्थन किया। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद समूह ‘क्वाड’ ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की साजिश रचने वालों, उसे अंजाम देने वालों और इसके वित्त पोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया तथा संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से इस संबंध में सहयोग बढ़ाने की अपील की। हालांकि, संयुक्त बयान में मंत्रियों ने पाकिस्तान का या मई में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष का जिक्र नहीं किया।

विदेश मंत्रियों ने कहा, ‘‘हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सभी घायलों के शीघ्र एवं पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, इसे अंजाम देने वालों और वित्तपोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान करते हैं और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से आग्रह करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों के अनुसार इस संबंध में सभी संबंधित प्राधिकारों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करें।’’

प्रमुख खबरें

Yash के Fans का इंतजार खत्म! Toxic की Final Release Date आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

हम वफादार सिपाही, Delhi में Sonia Gandhi संग मीटिंग के बाद बोले Bajwa, पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज

Nirjala Ekadashi Vrat Date: निर्जला एकादशी का व्रत गृहस्थ-वैष्णव कब रखेंगे? जानें Lord Vishnu की पूजा का शुभ मुहूर्त

US-Iran की महाबैठक के लिए Switzerland पहुंचे उपराष्ट्रपति JD Vance